फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The names of the men who escaped kidnappers Kbule

अपहरणकर्ताओं ने कबूले फरार साथियों के नाम

Sun, 17 Jul 2016 11:40 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sun, 17 Jul 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
The names of the men who escaped kidnappers Kbule
पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप
इटावा से अपहृत युवक को शुक्रवार रात अछल्दा पुलिस ने मुठभेड़ में छुड़ाया। इस दौरान एक महिला समेत तीन अपहरणकर्ता पुलिस के हत्थे चढ़े थे। जबकि कई फरार थे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कबूलनामे के आधा पर आठ लोगों को फरार दिखाया है। इसमें चार नामजद और चार अज्ञात शामिल हैं।
विज्ञापन


 शुक्रवार को इटावा के चौबिया थानाक्षेत्र के भदामई पुल से अपहृत मैनपुरी निवासी सोनू को अछल्दा पुलिस ने मानिकपुर गांव के पास अपहरणकर्ताओं से मुठभेड़ करके मुक्त कराया था। मुठभेड़ के दौरान अपहरणकर्ताओं के कुछ साथी भाग जाने में सफल रहे थे। जबकि पुलिस ने अपहरण की घटना की मास्टर माइंड गुड्डी देवी, पिंकू व संजीव को गिरफ्तार कर लिया था और अपह्र्त सोनू को मुक्त कराया था। अपहरणकर्ताओं ने पूछताछ में अपने साथियों के नाम कबूले है।
विज्ञापन


जिस पर पुलिस ने रमेश पुत्र रघुवीर , दीपू पुत्र लाखन सिंह निवासीगण नगला मुकुन,कुर्रा मैनपुरी व नरेंद्र उर्फ अशोक पुत्र सूबेदार, लाल सिंह पुत्र अकबर निवासीगण जसवंत नगर व चार अज्ञात के खिलाफ अपहरण करने में शामिल होने व मौके से फरार होने की रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष अछल्दा एफएस जाफरी ने बताया कि फरार हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही अज्ञात की भी पहचान कर उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed