फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The home guard was thrown out of the tractor for refusing illegal mining.

अवैध खनन से मना करने पर होमगार्ड को ट्रैक्टर से फेंका

Fri, 15 Sep 2017 11:49 PM IST
औरैया
औरैया Updated Fri, 15 Sep 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
The home guard was thrown out of the tractor for refusing illegal mining.
यहां चल रहा था अवैध मिट्टी का खनन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
औरैया। खनन माफियाओं ने एसडीएम के अर्दली (होमगार्ड) को पीट कर ट्रैक्टर से फेंक दिया और आरोपी को छुड़ा लिया। सूचना मिलते ही एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे। दबंग, एसडीएम व सीओ से भी हाथापाई करने पर उतारू हो गए, लेकिन तब तक पुलिस फोर्स पहुंच गई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाली क्षेत्र के करियापुर गांव में एसडीएम अमित राठौर को शुक्रवार सुबह अवैध खनन की सूचना मिली। एसडीएम ने अपने चालक रविंद्र कुमार पुत्र हरनाम सिंह व होमगार्ड को मौके  पर भेजा। दोनों ने मौके पर मिट्टी खनन कर रहे मजदूरों को हिरासत में लेकर ट्रैक्टर सीज कर दिया। इस दौरान खनन माफिया कल्यान सिंह निवासी तुर्कीपुर व अंकित निवासी सलेमपुर ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर होमगार्ड व चालक के साथ मारपीट करते हुए उसे ट्रैक्टर के नीचे फेंक दिया। इस पर चालक ने फोन से एसडीएम को सूचना दी तो मौके पर एसडीएम व सीओ पहुंच गए। खननव माफिया एसडीएम व सीओ से भी उलझ गए। कुछ देर में कोतवाली की फोर्स पहुंच गई। पुलिस फोर्स ने कल्यान सिंह पुत्र राजकुमार निवासी तुर्कीपुर व अंकित निवासी सलेमपुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed