फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The death of the young man 's truck collision

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

Tue, 14 Apr 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ओरैया
ब्यूरो/ अमर उजाला, ओरैया Updated Tue, 14 Apr 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
The death of the young man 's truck collision

रामगढ़ में बैंड की दुकान किए युवक को उस समय ट्रक ने

विज्ञापन
सामने से टक्कर मार दी, जब वह रविवार को देर शाम रामगढ़ से आटा लेकर अपने घर वापस जा रहा था।

उपचार के दौरान घायल ने सैंफई में दम तोड़ दिया। आक्रोशित लोगों ने दिबियापुर बिधूना मार्ग को पांच घंटों तक जाम किए रखा। एसडीएम बिधूना मदन चंद्र दुबे एवं सीओ रमेश चंद्र भारतीय के आश्वासन पर जाम खुल सका।
 
विजय कुमार (28) पुत्र रामसरन नागर निवासी पुर्वा रामदास बिधूना की रामगढ़ में मुन्ना ब्रास बैंड पार्टी है। रविवार को शाम तकरीबन सात बजे वह बेटे सूरज के साथ रामगढ़ से लौट रहा था।

दिबियापुर-बिधूना मार्ग पर ग्राम पुर्वा छनन के सामने ट्रक ने उसकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी, जिससे विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने तत्काल घटना की सूचना दिबियापुर थाना पुलिस को दी। एंबुलेंस से घायल को बिधूना सीएचसी में भर्ती कराया।

प्राथमिक उपचार के बाद विजय को सैफई रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विजय की मौत हो गई। उधर, टक्कर मारकर भाग रहे ट्रक को ग्रामीणों ने घेर लिया, किंतु चालक भागने में कामयाब हो गया। मृतक के पिता रामसरन पुत्र मिठ्ठू लाल ने ट्रक के अज्ञात चालक के विरुद्ध पुत्र को टक्कर मारने की रिपोर्ट पंजीकृत कराई है।


सोमवार की सुबह लगभग 8 बजे परिजनों के साथ ग्रामीणों ने दिबियापुर-बिधूना मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही दिबियापुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, किंतु ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर अड़े थे।

सूचना मिलने पर अछल्दा, बिधूना, ऐरवाकटरा, सहायल, बेला और फफूंद थानों की पुलिस भी आ गई। एसडीएम बिधूना मदन चंद्र दुबे एवं सीओ बिधूना रमेश चंद्र भारतीय ने ग्रामीणों को किसी तरह समझाया। एसडीएम मदन चंद्र दुबे ने आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष एवं अन्य मदों से मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed