फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The couple refused to vote beaten

वोट देने से मना करने पर दंपति को पीटा

Thu, 09 Feb 2017 11:08 PM IST
औरैया
औरैया Updated Thu, 09 Feb 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
The couple refused to vote beaten
सीएचसी सहार में भर्ती घायल। - फोटो : अमर उजाला
चुनाव में वोटों के चक्कर में लड़ाई-झगड़े शुरू हो गए है। क्षेत्र की ग्राम पंचायत बृतझाल में एक पार्टी को वोट देने से मना करने पर गांव के ही लोगों ने एक व्यक्ति की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। बचाने आई पत्नी को भी पीट दिया। सूचना पर 100 नम्बर पुलिस भी पहुंच गई। घायल को सीएचसी सहार में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव बृतझाल में बुधवार शाम गांव के ही कुछ लोग एक पार्टी के  प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांग रहे थे। इस पर उन लोगों ने गांव के ही भारत सिंह पुत्र श्रीराम से भी वोट मांगे। भारत सिंह ने बताया कि उसने उस प्रत्याशी को वोट देने से इंकार कर दिया। इस पर प्रत्याशी समर्थक गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर जब पत्नी सोना आई तो इन लोगों ने उसे भी पीटा।
विज्ञापन


गांव वाले ने बीच बचाव और उसने 100 नंबर पुलिस को सूचना दी। सीएचसी में घायल का उपचार किया जा रहा है। थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने बताया कि 100 नम्बर पर सूचना आई थी। अभी उन्हें तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed