{"_id":"5810f0664f1c1bcd75bc40f2","slug":"the-body-was-found-hanging-on-a-noose","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर झूलता मिला छात्र का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे पर झूलता मिला छात्र का शव
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
Updated Wed, 26 Oct 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार की सुबह क्षेत्र के गांव सबलपुर में खेतों की रखवाली करने गए इंटर के छात्र का शव आम के पेड़ से फांसी के फंदे पर झूलता मिला। इससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पिता ने गांव प्रधान समेत तीन लोगों के खिलाफ प्रधानी के चुनाव की रंजिश में हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है।
सबलपुर निवासी रोहित (16) पुत्र बलराम घर से खाना खाने के बाद खेतों पर जाने की बात कहकर निकला था। रात में वह खेतों पर नहीं पहुंचा। घर भी वापस नहीं आया। बुधवार की सुबह गांव के पश्चिमी छोर पर खेतों में खड़े आम के पेड़ से रोहित का शव फांसी पर झूलता मिला। जानकारी पर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। अजीतमल कोतवाली पुलिस शव को कोतवाली ले आई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता बलराम ने गांव प्रधान अनुरुद्घ सिंह, शिवनाथ सिंह व लक्ष्मन सिंह पुत्रगण पद्म सिंह पर प्रधानी के चुनाव की रंजिश में हत्या कर शव फांसी पर लटकाने की तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल अखिलेश मिश्रा ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।