फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The body of the man found buried below the bike

खेतों में बाइक के नीचे दबा मिला युवक का शव

Tue, 21 Nov 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Tue, 21 Nov 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
The body of the man found buried below the bike
इंद्रेश की फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
भीखेपुर-जुआ मार्ग पर सौहरी गड़िया गांव के खेतों में एक युवक का शव बाइक से दबा मिला। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो आधार कार्ड से मृतक की पहचान हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। रात में किसी वाहन की टक्कर से दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है।  
विज्ञापन


 क्षेत्र के गोपालपुर अड्डा निवासी युवक इंद्रेश कुमार(25) पुत्र मथुरा प्रसाद सोमवार को तीन बजे बाइक लेकर फंफूद बाजार करने गया था। वह देर रात तक नहीं लौटा। परिजन संपर्क करके तलाश कर रहे थे। इधर, ईंट भट्टे के पास खेतों में सुबह ग्रामीणों ने बाइक के नीचे दबा युवक का शव देखा तो सूचना पुलिस को दी। सीओ लालता प्रसाद व कोतवाल जितेंद्र मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


तलाशी में जेब में एक आधार कार्ड निकला जिससे उसकी पहचान हुई। परिजनों को सूचना दी गई तो घर में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। इंद्रेश की पत्नी शव देखते ही बेहोश होकर गिर पड़ी। इंद्रेश के दो बच्चे हैं। इंद्रेश दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। पिछले दिनों छुट्टी पर आया था। पुलिस ने आशंका जताई है कि रात में किसी वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैा। इधर, परिजनों ने भी अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल जितेंद्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया दुर्घटना ही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed