फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Subversion in protest against the opening of liquor contracts

शराब ठेके खोले जाने के विरोध में तोड़फोड़

Sat, 27 May 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Sat, 27 May 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
Subversion in protest against the opening of liquor contracts
अंग्रेजी शराब ठेके के बोर्ड को उखाड़ती आक्रोशित महिलाएं। - फोटो : amar ujala
सदर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस लाइन गेट के पास अंग्रेजी शराब ठेका खोले जाने के विरोध में महिलाओं ने तोड़फोड़ की। महिलाओं व पुलिस कर्मियों के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई। काफी देर चले तांडव के बाद ठेका न खोले जाने की चेतावनी देती हुई महिलाएं वहां से रवाना हो गईं कानपुर रोड पर पुलिस लाइन गेट के पास शराब ठेका खोले जाने से महिलाओं में कई दिनों से आक्रोश व्याप्त था। इस मामले में महिलाओं का कहना है कि कई बार ठेका संचालक को यहां से ठेका अन्यत्र ले जाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


बावजूद इसके उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। रिहायशी इलाके में शराब ठेका खोले जाने से महिलाओं व बेटियों का निकलना दूभर हो गया है। इससे उनके परिवार के लोग भी परेशान हैं। बात बनते न देख शुक्रवार को एकत्रित आवास विकास व ब्रह्मनगर की महिलाओं ने शराब ठेके पर पहुंचकर तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन


अचानक भारी संख्या में आक्रोशित महिलाओं को देख ठेके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल शटर गिराने में ही भलाई समझी। महिलाओं ने सड़क पर लगे अंग्रेजी शराब ठेके के बोर्ड को उखाड़ दिया। महिलाओं के रौद्र रूप को देखते ही ठेका कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने महिलाओं को कानून हाथ में न लेने की चेतावनी दी। इस पर महिलाओं व पुलिस कर्मियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। बाद में महिलाएं ठेका अन्यत्र ले जाने की चेतावनी देती हुई वहां से रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed