{"_id":"57ae0fb34f1c1b2f54ee490b","slug":"stone-throwing-on-rail-six-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपर्क क्रांति पथराव मामले में छह को जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संपर्क क्रांति पथराव मामले में छह को जेल
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Fri, 12 Aug 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में सेना भर्ती में शामिल होकर लौट रहे युवकों ने गुरुवार को इटावा जीआरपी थाना क्षेत्र के फफूंद व अछल्दा रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों पर पथराव व हंगामा किया था। घटना को अंजाम देने वाले छह आरोपियों को ट्रेन के पुलिस स्कॉर्ट ने दबोच लिया था। ट्रेन का इटावा स्टॉपेज न होने पर इनको टूंडला ले जाया गया। शुक्रवार को इटावा जीआरपी को दे दिया गया। इसके बाद जीआरपी ने ट्रेन पर पथराव और हंगामा करने वालों को सिर्फ शांतिभंग में जेल भेज दिया।
कानपुर में हुई सेना भर्ती में शामिल होकर लौट रहे युवकों ने गुरुवार शाम फफूंद रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया था। यहां ट्रेन रोक कर युवकों ने ट्रेन पर पथराव किया था। जिसके बाद ट्रेन में चल रहे जीआरपी टूंडला स्कॉर्ट के प्रशांत कुमार व राजेश कुमार ने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ छह लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद ट्रेन आगे चल दी। ट्रेन का इटावा स्टेशन पर स्टॉपेज न होने पर टूंडला में पकड़े गए युवकों को उतारा गया और उसके बाद शुक्रवार को इन्हें इटावा जीआरपी को दे दिया गया।
पकड़े गए आरोपियों में अजय सिंह निवासी यदुवंश नगर अजीतमल औरैया, चंद्रपाल व आशीष कुमार निवासीगण जसवंतनगर, अनुज कुमार निवासी इटैली अछल्दा औरैया, महेंद्र सिंह सुर्खीपुर अजीतमल औरैया, संजीव कुमार निवासी गढवाना अछल्दा औरैया शामिल हैं। थाना प्रभारी जीआरपी यशपाल यादव ने बताया कि ट्रेन पर कोई पथराव नहीं हुआ। ट्रेन में सिर्फ सीट को लेकर विवाद हुआ था।