फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Snatched purse and beaten two robbers

पर्स छीनकर भाग रहे दो लुटेरों को पीटा

Sun, 14 May 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Sun, 14 May 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Snatched purse and beaten two robbers
बैठे लुटेरे। - फोटो : amar ujala
 अयाना थाना क्षेत्र में सेंगनपुर बस स्टैंड पर उतरी एक महिला का पर्स छीनकर भाग रहे दो लुटेरों को लोगों ने पकड़ लिया। उसकी पिटाई की और यूपी 100 को सौंप दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। रविवार दोपहर लगभग 12 बजे अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम असेवा निवासी शिववती पत्नी अरविंद कुमार भीखेपुर से बस से असेवा पहुंची। उसी बस में महिला के बगल वाली सीट पर दो युवक भी बैठे थे। इस बीच महिला ग्राम सेंगनपुर बस स्टैंड पर उतरी।
विज्ञापन


तभी बस में सवार दो युवकों ने उतरते ही महिला का पर्स झपट कर छीन लिया और भागने लगे। अचानक पर्स छिनते देख महिला ने चिल्लाना शुरू कर दिया। इससे वहां मौजूद लोगों ने भाग रहे लुटेरों का पीछा किया और थोड़ी ही दूर पर जाकर दोनों को दबोच लिया। लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई की। बाद में यूपी 100 को फोन से सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस के पहुंचे पर ग्रामीणों ने दोनों को उनके हवाले कर दिया। पूछताछ में दोनों ने अपनी पहचान ग्राम दलेलनगगर निवासी इकराम पुत्र सहाबुद्दीन व सर्वेश पुत्र पन्नालाल बताया। इस मामले में पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पर्स में एक चांदी की कंधनी, चांदी की पायलें, चूड़ियां व एक हजार रुपये थे। पुलिस को तहरीर दी। इस पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed