{"_id":"570fe6fd4f1c1b673b4a6de4","slug":"shot-in-fights-away-a-young-man-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े में चली गोली, एक युवक घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झगड़े में चली गोली, एक युवक घायल
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
Updated Fri, 15 Apr 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के ग्राम नगलापाठक में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। गुस्साएं एक पक्ष ने गोली चला दी। जिसमें हाथ में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
गांव नगलापाठक निवासी स्व. सरोज कुमार मिश्रा के पुत्र सुधाकर मिश्रा गुरुवार को गांव के पास स्थित बगिया में कन्याओं को भोज करा रहे थे। उसी दौरान प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर गांव विजयपुर डेरा बंजारा निवासी उमेश पुत्र शिव सिंह, हरगोविंद पुत्र विशंभर, शिव सिंह पुत्र जल सिंह, योगेश पुत्र विशंभर वहा आए और कहने लगे कि हमारे गांव की कन्याओं को क्यों लाया गया। इसी बात को दोनों को लेकर कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ता देख सुधाकर मिश्रा के अन्य साथी भी आ गए।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी दौरान उमेश कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर सुधाकर, मुरारी पुत्र डालचंद्र निवासी मिलक हुसैनपुर थाना फफूंद को पीटने लगे। झगड़ा होने की खबर सुनकर दूसरे पक्ष विजयपुर गांव लोग आ गए और मारपीट होने लगी। सुधाकर मिश्रा व उनके चालक मुरारी के सिर व हाथ में चोट आई हैं। इसी बीच एक पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
गोली लगने से उमेश पक्ष के योगेश पुत्र विशंभर घायल हो गया। योगेश को घायल अवस्था में दिबियापुर सीएचसी भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने योगेश को कानपुर रेफर किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।