फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Shops do not open, liquor sold by theft

दुकानें खुलीं नहीं, चोरी से बेच रहे शराब

Wed, 19 Apr 2017 12:21 AM IST
औरैया
औरैया Updated Wed, 19 Apr 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
Shops do not open, liquor sold by theft
wine shop in ballia - फोटो : अमर उजाला
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हाईवे से हटने वाले शराब ठेके अभी भी दूसरे स्थानों पर नहीं खुल सके। ठेका संचालक चोरी छिपे शराब की बिक्री पुरानी शराब की दुकानों के आसपास कर रहे हैं। नए स्थानों पर दुकानें खोलने का विरोध जारी है। विभाग ने 42 दुकानों के लाइसेंस जारी कर दिए हैं।  
विज्ञापन


 एक अप्रैल को राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित शराब की सभी दुकानें आबकारी अधिकारियों ने सीज कर दी थीं। कोर्ट के आदेश के तहत यह दुकान हाईवे से 500 मीटर दूर संचालित करने के आदेश थे। ठेका संचालकों ने इस नियम का पालन कर जगह चिन्हित की।
विज्ञापन


संचालकों के शराब ठेका का बोर्ड लगाते ही आसपास के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इससे आज भी शराब की दुकानें नहीं खुल सकीं। ठेका संचालकों को विभाग ने लाइसेंस जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेका संचालक अपने नुकसान की भरपाई करने के लिए शराब की बिक्री पुराने ठेका से चोरी छिपे कर रहे हैं। नई दुकानों पर ताले पड़े हैं। विभागीय सूत्रों की मानें तो अभी तक 15 दुकानें ही संचालित हो सकी हैं। अन्य दुकानें विरोध के चलते नहीं खुली हैं।  वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं एक दुकान पर दो तो कहीं एक दुकान में एक साथ तीन ठेके संचालित किए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed