फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Sexually abusing woman strangled

दुष्कर्म कर महिला का गला घोटा

Mon, 18 May 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 18 May 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sexually abusing woman strangled

इलाके के एक गांव में अधेड़ महिला का शव तालाब किनारे पड़ा मिला। खबर मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला की शिनाख्त कराई। पुलिस के मुताबिक महिला से दुष्कर्म भी किया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
 
कोतवाली अजीतमल क्षेत्र में सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर तालाब किनारे अधेड़ महिला का शव पड़ा देखा। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी केडी यादव और मुरादगंज चौकी इंचार्ज पवन पांडेय ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली।

पुलिस ने महिला की शिनाख्त कराई। पुलिस के अनुसार दुष्कर्म के बाद महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। मृतका के पति की तहरीर के आधार पर एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी केडी यादव ने बताया कि महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। पति की तहरीर के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed