फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Saraf cash stolen jewelry from home

सर्राफ के घर से जेवर नगदी चोरी

Tue, 21 Apr 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Tue, 21 Apr 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
Saraf cash stolen jewelry from home

मोहल्ला नवीन बस्ती में सोमवार की रात चोरों ने

विज्ञापन
सर्राफ के घर का ताला तोड़कर कपडे़, सोने चांदी के आभूषण, 45 हजार रुपये सहित करीब तीन लाख का माल उठा ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है।

मोहल्ला नवीन बस्ती पेट्रोल पंप वाली गली में वीरेंद्र सिंह सर्राफ पुत्र दीनदयाल परिवार समेत रहते हैं। सोमवार को वे परिजनों के साथ रिश्तेदार की शादी में गए थे। किसी रिश्तेदार की अचानक तबीयत खराब हो जाने के कारण उनका पुत्र सोमवार की रात घर में ताला डालकर चला गया था।

मंगलवार की सुबह उनका पुत्र वापस आया तो देखा घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। उसने देखा कि पीतल के बर्तन गायब थे। घर के सामान की छानबीन की तो पता चला कि सोने की जंजीर, झुमकी, अंगूठी, चांदी की पायलें, बिछिया, चांदी की दो मूर्तियां और 45 हजार भी सामान था।

चोरी की सूचना मिलते ही मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पीड़ित से घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने घटना की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed