Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Administration cracks down on attempts to store and dispose of illegal paddy; 457 sacks of paddy seized.

धमतरी: अवैध धान पर प्रशासन का छापा, दो जगहों से 457 बोरा-कट्टा धान जब्त

Sun, 15 Nov 2026 08:27 PM IST
धमतरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Sun, 15 Nov 2026 08:27 PM IST
सार

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बीच प्रशासन ने अवैध भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम घुटकेल से 147 बोरा और उमरगांव से 310 कट्टा धान जब्त किया। दोनों स्थानों से कुल 457 बोरा-कट्टा धान बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Administration cracks down on attempts to store and dispose of illegal paddy; 457 sacks of paddy seized.
457 कट्टा धान जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही जिला प्रशासन ने अवैध धान के भंडारण और परिवहन पर सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले में लगातार निगरानी और जांच की जा रही है। इसका उद्देश्य वास्तविक किसानों को लाभ सुनिश्चित करना और खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखना है।
विज्ञापन


राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। ग्राम घुटकेल से 147 बोरा धान जब्त किया गया। वहीं, ग्राम उमरगांव से 310 कट्टा धान जब्त हुआ। इस प्रकार कुल 457 बोरा-कट्टा धान जब्त किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मनोज मरकाम के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई हुई। घुटकेल में संतोष खंडेलवाल द्वारा ड्राइवर के घर में धान रखवाए जाने की जानकारी मिली थी। आशंका थी कि इसे उपार्जन केंद्र में खपाने के लिए संग्रहित किया गया था। वैध दस्तावेज न मिलने पर 147 बोरा धान जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज हुआ। उमरगांव में तोषण कुमार साहू के गोदाम से भी दस्तावेज जांच के बाद 310 कट्टा धान जब्त किया गया। इन कार्रवाइयों से अवैध धान संग्राहकों में हड़कंप है।
विज्ञापन


सतत निगरानी और उद्देश्य
जिला प्रशासन धान खरीदी व्यवस्था को सुव्यवस्थित और किसान हितैषी बनाने पर जोर दे रहा है। इसके लिए उपार्जन केंद्रों के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों पर भी नजर रखी जा रही है। गोदामों और संदिग्ध भंडारण स्थलों की भी निगरानी हो रही है। राजस्व, खाद्य, सहकारिता और मंडी विभाग के अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध धान पर सख्त कार्रवाई
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एक महत्वपूर्ण किसान हितैषी व्यवस्था है। इसका लाभ केवल पात्र और वास्तविक किसानों तक ही पहुंचना चाहिए। बाहरी या अवैध धान को उपार्जन केंद्रों में खपाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में जांच कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने अनियमितता की आशंका होने पर सूचना देने की अपील भी की है।

457 कट्टा धान जब्त

457 कट्टा धान जब्त

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed