{"_id":"58baffbb4f1c1b40428314db","slug":"rs-earnest-young-man-lit-on-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"बयाने के रुपये मांगने पर युवक को जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बयाने के रुपये मांगने पर युवक को जलाया
auraiya,amar ujala beauro
Updated Sat, 04 Mar 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
झूठी शान में हत्या
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद थाना क्षेत्र के गांव अटा में प्लाट का बैनामा न करने पर युवक ने बयाने के रुपये मांगे। इस पर प्लाट के खरीददार ने साथियों से साथ मिलकर युवक को आग के हवाले कर दिया। युवक को गंभीर हालत में औरैया अस्पताल लाया गया। जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया है। डाक्टर ने बताया कि आग से युवक 98 फीसदी जल चुका है।
फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम सिमोद तिवारी (35) पुत्र राम प्रकाश को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सिमोद तिवारी ने बताया कि उसने दिल्ली निवासी अवध नरायन से एक प्लाट के लिये सौदा किया था। 20 हजार रुपये बयाना दिया था। रुपये लेने के बाद भी अवध नरायन ने बैनामा योगेंद्र कुमार उर्फ गट्ठे पुत्र सुमित के नाम कर दिया। इस पर जब उसने बार-बार रुपये मांगे तो योगेंद्र उससे रंजिश मानने लगा। योगेंद्र ने कई बार रुपये न मांगने की बात कही। शुक्रवार सुबह जब वह घर पर था। तभी योगेंद्र, सुमित और अतुल आये और उसे धमकाने लगे। कहा कि वह अवध नरायन से रुपये न मांगे। सिमोद ने विरोध किया तो तीनों ने उसके साथ मारपीट की और मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।
यह देख गांव के लोग उसे बचाने दौड़े तो हमलावर भाग निकले। गांव के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। डा. शत्रुघ्न ने बताया कि सिमोद तिवारी आग से 98 प्रतिशत तक जल चुका है। उसकी हालत नाजुक है। घटना के संबंध में फफूंद थाना पुलिस का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी फोन पर मिली है। थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो मालूम हुआ कि आग से झुलसा व्यक्ति गंभीर हालत में औरैया से कानपुर रेफर किया गया है। घटना की तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।