फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   robbers used Greece in hands for robry

हाथों में ग्रीस लगाकर हाईवे पर वारदात करते थे लुटेरे

Sat, 06 Aug 2016 11:41 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sat, 06 Aug 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
robbers used Greece in hands for robry
घटना की जानकारी देते एसपी अतुल शर्मा व पीछे पुलिस टीम के साथ पकड़े गए अपराधी - फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के पकड़े गए तीन सदस्यों के खिलाफ पीड़ित की शिनाख्त पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को तलाशी में आरोपियों के पास पांच मोबाइल मिले। इनमें से एक मोबाइल पीड़ित का निकला। लूटे गए छह हजार रुपये भी पुलिस ने बरामद किए। इसके साथ एक तमंचा, दो जिंदा व दो खोखा कारतूस भी बरामद किए हैं। पूछताछ में पता चला कि बदमाश हाथ में ग्रीस लगा कर घटना को अंजाम देते थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को कानपुर देहात में एक बाइक सवार से मोबाइल व रुपये लूटने की घटना को अंजाम देकर भाग रहे कार सवार लुटेरों को अजीतमल व हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस ने पकड़ा था। इस दौरान पांच में से तीन को तो पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। दो भाग निकले थे। इस मामले में एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों में सूर्या पुत्र त्रिमन स्वामी, बबलू पुत्र फकीरा, सुरेश पुत्र दरमान निवासी दिल्ली बहुत ही शातिर हैं। पूछताछ में उन्होंने किसी ने भी घटना को कबूल नहीं किया, लेकिन कानपुर देहात में लुटे व्यक्ति ने अपराधियों के रूप में शिनाख्त की।
विज्ञापन


इस दौरान एक सेंट्रो कार के अलावा जामा तलाशी में अपराधियों के पास से पांच मोबाइल सेट मिले। तीन मोबाइल में सिम कार्ड नहीं थे। उन्होंने यह भी बताया कि घटना को अंजाम देने के दौरान उक्त अपराधी हाथों में कोहनी तक ग्रीस लगाकर घटना को अंजाम देते थे। जिससे कोई भी उनका हाथ पकड़े तो फिसल कर छूट जाए। इस मामले में अपराधियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम उप निरीक्षक पवन कुमार पांडेय, एएसआई रामचंद्र यादव, कास्टेबिल अनिल कुमार यादव, अनिल कुमार यादव,  संदीप सिंह, विनोद कुमार आदि को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed