फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Crooks throttled driver, robbed truck, arrested three accused

बदमाशों ने चालक की पिटाई कर ट्रक लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 19 Jan 2018 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया Updated Fri, 19 Jan 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
Crooks throttled driver, robbed truck, arrested three accused
ट्रक लूट का खुलासा करती पुलिस टीम व पुलिस गिरफ्त में पीछे खड़े आरोपी। - फोटो : amarujala

औरैया। कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड भाऊपुर गांव के पास बदमाशों ने गुरुवार रात ट्रक चालक की पिटाई कर उसे चलते ट्रक से फेंक दिया और इटावा की ओर भाग गए। चालक ने इसकी सूचना मालिक को दी। ट्रक मालिक की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए घेराबंदी शुरू कर दी। शुक्रवार सुबह  कोतवाली प्रभारी ने मिहौली ओवरब्रिज के पास तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी मौके से भाग गया। लूटकांड का चंद घंटों में खुलासा करने पर एसपी संजीव त्यागी ने कोतवाली प्रभारी पवन पांडेय व उनकी टीम को 25 हजार रुपये से पुरस्कृत किया है। 26 जनवरी को टीम को सम्मानित भी किया जाएगा।

विज्ञापन


  कोतवाली में पत्रकारों से बातचीत में एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि गुरुवार को कानपुर नगर के दादानगर से दाना डालकर खाली ट्रक लेकर चालक लौट रहा था। रात में लगभग दो बजे भाऊपुर गांव के पास ट्रक लूटकर चालक को फेंक दिया और ट्रक लेकर इटावा की ओर भाग गए। ट्रक मालिक की सूचना पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के घेराबंदी शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी पवन पांडेय की अगुआई में टीम ने मिहौली ओवरब्रिज के पास लूटे गए ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस को खड़ा देख आरोपियों ने ट्रक की रफ्तार बढ़ा दी और भागने लगे। इस पर कोतवाली प्रभारी पवन पांडेय ने उनका पीछा करते हुए ट्रक रुकवा लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस व छुरी बरामद की है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के नाम सतीश सिंह निवासी गाढ़ी थाना बढ़पुरा जिला इटावा, राहुल कुमार निवासी बीधूपुरा थाना बढ़पुरा इटावा व देवेश कुमार निवासी शिखा कॉलोनी इटावा है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह लोग लूटे गए ट्रकों को अपने भागे साथी फरहान जिसकी कबाड़ की दुकान है, उसे बेचा करते थे। एसपी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed