फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   report on 11 women 800 liters of gas destroyed

11 महिलाआें पर रिपोर्ट, 800 लीटर लहन नष्ट 

Tue, 11 Apr 2017 12:34 AM IST
औरैया, अमर उजाला
औरैया, अमर उजाला Updated Tue, 11 Apr 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
report on 11 women 800 liters of gas destroyed
800 लीटर लहन नष्ट 
औरैया बिधूना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर व कीरतपुर में सोमवार को जिला आबकारी टीम ने छापमारी की। मौके से 800 लीटर लहन नष्ट किया गया, जबकि 32 लीटर शराब बरामद कर 11 महिलाओं के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। 
विज्ञापन

सोमवार को जिला आबकारी निरीक्षक वीके तिवारी ने आबकारी आयुक्त कानपुर के निर्देश पर जिले की बिधूना तहसील के मोहल्ला आदर्श नगर व कीरतपुर में अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया। छापामारी से भगदड़ मच गई। मोहल्लों में रहने वाले लोग अपना-अपना घर खुला छोड़कर भाग निकले। आबकारी टीम के लोगों ने एक-एक घर की तलाशी ली। घरों के कच्चे फर्श में नुकीले सरियों से छेदकर कच्ची शराब व लहन भरे डिब्बे नष्ट किए। इस मामले में आबकारी निरीक्षक वीके तिवारी ने बताया कि छापामारी के दौरान दोनों मोहल्लों में 800 किलो लीटर लहन नष्ट किया गया। 32 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। इस दौरान मौके पर मौजूद मिली 11 महिलाओं के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। इस दौरान आबकारी टीम में प्रधान सिपाही शंकर सिंह, सुधीर शर्मा व विनोद, विजय आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed