{"_id":"585588f04f1c1bc72b64a0a6","slug":"report-of-abetment-to-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट
auraiya,amar ujala beauro
Updated Sun, 18 Dec 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
suicide
किशोरी को साथ ले जाने के आरोपियों पर अब परिजनों ने किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मिलने के कुछ दिन बाद ही किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तीनों आरोपी पहले से ही जेल में बंद है।
बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला तुला में एक युवक गांव की लड़की को साथ ले गया था। पुलिस ने सितंबर माह में दोनों को तलाश लिया। लड़के व उसके दो साथियों को जेल भेज दिया था। इधर लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के पिता रामविलास ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि गांव के ही रविंद्र पुत्र हरिश्चंद्र, कुलदीप पुत्र राधेश्याम व अंशू अपने मुकदमे को वापस बनाने का दबाव उसकी पुत्री अंजली (15) पर बना रहे थे। उत्पीड़न व आत्मग्लानि में उसकी बेटी अंजली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आरोपी की बहन की भी हो चुकी है हत्या
लड़की को ले जाने के मुख्य आरोपी रविंद्र की बहन की मृतका अंजली के चाचा ने बीते 26 नवम्बर को हत्या कर दी। मृतका अंजली के चाचा रमेश ने रंजिश में रविंद्र की बहन ज्योति को खेतों पर पकड़ लिया और उसकी हत्या कर दी। मृतका ज्योति के पिता हरिश्चंद्र ने रमेश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन
करने चले थे मोहब्बत और क्या कर बैठे
बताते हैं कि नगला तुला निवासी रविंद्र की अंजली से मोहब्बत थी। घर के विरोध के बाद दोनों घर से भाग निकले। परिजनों ने रविंद्र व उसके साथियों पर रिपोर्ट दर्ज करा दी। बरामदगी के बाद रविंद्र व उसके साथियों को जेल हो गई। इधर लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे दोनोें परिवारों में रंजिश पैदा हुई तो मृतका अंजली के चाचा ने रविंद्र की बहन ज्योति की भी हत्या कर दी। मोहब्बत की जगह अब दोनों परिवारों में रंजिश हो गई।