फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   relative's body out of the house chaos

घर के बाहर रिश्तेदार का शव देख कोहराम

Sun, 24 Jul 2016 12:35 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sun, 24 Jul 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
relative's body out of the house chaos
मौके पर जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के गांव विधिपुरा में घर के बाहर रिश्तेदार का शव पड़ा देख कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। पता चला कि बीमार होने पर बुआ ने युवक को पड़ोस के लड़के से मौसी के यहां विधिपुरा भेजा था। रास्ते में मौत होने पर पड़ोसी युवक उसे दरवाजे पर छोड़कर चला गया।
विज्ञापन


इटावा जिले के मुगलपुर नरैनी निवासी चंद्रभान (40) पुत्र मचल सिंह पंजाब में नौकरी करता है। छुट्टी पर वह जुआ स्थित अपनी बुआ के घर आया था। शुक्रवार रात चंद्रभान की हालत खराब हो गई। घर में कोई न होने पर बुआ ने पड़ोस के लड़कों से युवक की उसके मौसा सोबरन राठौर के घर विधिपुरा गांव छोड़ आने की बात कही। पड़ोस के लड़के सुबह जब उसे छोड़ने जा रहे थे तभी रास्ते में चंद्रभान ने दम तोड़ दिया। हड़बड़ाहट युवक सोबरन के दरवाजे पर चंद्रभान का शव छोड़कर भाग आए।
विज्ञापन


मौसा का लड़के विनोद बाहर निकला तो रिश्तेदार का शव पड़ा होने पर शोर मचाया। इससे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने शव को कब्जे में लिया। इसके बाद मृतक युवक के परिजनों को इटावा सूचना दी। सूचना पर परिजन भी आ गए। परिजनों ने बताया कि मृतक काफी दिनों से बीमार चल रहा था। वह बुआ के घर गया था। घर पर बुआ अकेली थी। अचानक तबियत बिगड़ने पर बुआ ने उसे मौसी के यहां भिजवाया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि युवक काफी दिनों से बीमार चल रहा था। ग्राम प्रधान ने भी बीमारी से मौत होने की बात कही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने पर मामला स्पष्ट हो सकेगा और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed