{"_id":"58a339784f1c1b4f54d8596e","slug":"recovery-of-vehicles-on-the-highway-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर वाहनों से वसूली में दो गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर वाहनों से वसूली में दो गिरफ्तार
auraiya,amar ujala beauro
Updated Tue, 14 Feb 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के प्रमुख सुभाष चौराहे पर लोगों के धमकाने और मारपीट करने वाले दो लोगों को पुलिस ने मंगलवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों से वसूली करते दबोच लिया। पुलिस का कहना है कि पुलिस टीम को देख युवकों ने उन पर फायरिंग भी की। पकड़े गये युवकों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा।
कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने बताया कि कोतवाली पुलिस अपाचे सवार स्नेचरों को पकड़ने के लिये मुस्तैद है। मंगलवार सुबह सूचना मिली कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओरियंटल कंपनी के निकट दो युवक वाहनों से वसूली कर रहे हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देख वाहनों से वसूली कर रहे युवकों में एक युवक ने पुलिस पर फायरिंग की। भाग रहे इन युवकों को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर धर दबोचा।
पूछताछ में युवकों ने अपना नाम राघवेंद्र पांडेय और हिमांशु पांडेय पुत्रगण ब्रजेश कुमार उर्फ मुन्ना पांडेय बताया। उनके पास से एक तमंचा एक खोखा व दो जिंदा कारतूस के अलावा वाहनों से वसूली गई बरामद की गई है। पुलिस सूत्रों से पता चला कि सोमवार शाम शहर के सुभाष चौराहे कुछ लोगों व दुकानदारों को धमकाकर उनसे वसूली करने का मामला संज्ञान में आया था। इसमें इन्हीं युवकों के शामिल होने की बात सामने आई है।