{"_id":"592481ea4f1c1ba716535ae9","slug":"raped-of-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को अगवा कर दस दिन तक किया रेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को अगवा कर दस दिन तक किया रेप
अमर उजाला, औरैया
Updated Wed, 24 May 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के एक गांव से दस दिन पहले लापता हुई महिला मंगलवार को लौट आई। महिला ने दो युवकों पर अगवा कर बंधक बनाकर दस दिन तक रेप करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि दोनों युवकों ने उसे पहले बेहोश किया बाद में अगवा कर लिया। महिला के पति ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 13 मई की रात शौच के लिए खेतों पर गई थी। जहां पर गांव के दो लोगों ने चेहरे पर रुमाल लगाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद उसे अगवा कर लिया। जब उसे होश आया तो वह किसी कमरे में बंद थी। वहां पर इन दोनों युवकों ने उसके साथ बारी बारी से दस दिनों तक दुष्कर्म किया और उसके जेवर भी उतरवा लिए। सोमवार को वह किसी तरह इन लोगों के चंगुल से भाग कर आई है। वहीं बता दे कि 15 मई को महिला के पति ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस महिला की तलाश कर रही थी। इस संबंध में कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि गुणशुदगी दर्ज है। मगर महिला ने आकर जो तहरीर दी है वह उन्हें नहीं मिली है। वह पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे। अभी फिलहाल मामला संदिग्ध लग रहा है।