{"_id":"5b7ef2f242c79246773ea95e","slug":"punjab-police-hiding-truck-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में छिपे है ट्रक लूट के आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब में छिपे है ट्रक लूट के आरोपी
पंजाब में छिपे है ट्रक लूट के आरोपी
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिरूहूली में चालक व क्लीनर से मारपीट कर ट्रक लूट के मामले में औरैया पुलिस आरोपियों के करीब पहुंच गई है। आरोपियों के पंजाब प्रांत में छिपे होने की जानकारी पर जिले की पुलिस पंजाब के लिए रवाना हो गई है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिरूहूली में पुलिस ने सड़क किनारे से दो युवकों को बेहोशी की हालत में पड़े पाया था। दोनों के हाथ पैर बंधे हुए थे। पुलिस ने गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल सैफई में भर्ती कराया गया। होश में आने पर जयलाल ने बताया कि वह ट्रक चालक है। पूरन सिंह उसका क्लीनर है। इस मामले में ट्रक मालिक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इधर औरैया पुलिस ने लूटा गया ट्रक बरामद कर लिया है। हालांकि कोतवाली पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस ट्रक लुटेरों की तलाश में छापेमारी कर रही है। वहीं कुछ टीमें गैर जनपद में भी दबिश दे रहीं हैं। कोतवाली इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि ट्रक लुटेरों के प्रदेश से बाहर होने के सुराग मिले हैं। इसी आधार पर दो टीमें दबिश दे रहीं हैं। जिसमें एक टीम स्वॉट शामिल है। पंजाब प्रांत में लुटेरों का सुराग मिला है। टीम रवाना हो गई है।