फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police History sheeter ran away from police grip

पुलिस की पकड़ से भागा हिस्ट्रीशीटर दबोचा गया

Sat, 15 Jul 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Sat, 15 Jul 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Police History sheeter ran away from police grip
पुलिस की पकड़ में आए हत्यारोपी रेशू शुक्ला उर्फ डान। - फोटो : amar ujala
हत्या, पुलिस मुठभेड़, वाहन चोरी आदि मामलों में शुक्रवार को तारीख पर आया हिस्ट्रीशीटर पुलिस की पकड़ से भाग निकला। हिस्ट्रीशीटर के भागते ही पुलिस कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। तत्काल चारों तरफ वायरलैस से सूचना कर नाकेबंदी की गई। हिस्ट्रीशीटर को जालौन रोड पर यमुना नदी के पास से पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


बताते चलें कि 5 जनवरी वर्ष 2014 की रात घर जाते समय गहेसर निवासी सपा नेता सुशील कुमार उर्फ भोला यादव की हत्या की गई थी। इस मामले में आशा का पुर्वा निवासी बसपा नेता एवं कथित पुलिसकर्मी महेंद्र यादव एवं उसके दो भाई धनपाल एवं मनीष के साथ उमरी निवासी रेशू शुक्ला उर्फ डान एवं उमरी निवासी राजेश उर्फ तेजा को नामजद किया गया था। बाद में दो बार यह मुकदमा उच्चाधिकारियों के आदेश पर जांच के लिए गैर जनपद स्थानांतरित हुआ था। फतेहगढ़ पुलिस ने इस घटना को एक्सीडेंट बताते हुए एफआर लगा दी थी।
विज्ञापन


बाद में अधिकारियों ने जल्दी में की गई कार्रवाई के कारण तफ्तीश करने वाले दरोगा व अन्य को फटकार भी लगी थी। इसके बाद पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया गया था। वर्तमान में राजेश उर्फ तेजा एवं मनीष यादव जमानत पर हैं। जबकि रेशू डान ने शुक्रवार को पेशी के दौरान भागने का प्रयास किया। जहां पुलिस ने नाकेबंदी कर उसे जालौन रोड पर यमुना नदी के पास गिरफ्तार कर लिया। रेशू शुक्ला पर वाहन चोरी, पुलिस मुठभेड़, हत्या समेत कई मामले पुलिस में दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि लगभग एक साल पहले भी रेशू ने एक मामले में तारीख पर आने के दौरान भागने का प्रयास किया था। उस समय में भी पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उसे दबोच लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed