फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Pandpur village robbery

शतरंजी चाल का मोहरा बना बटाईदार

Tue, 19 Apr 2016 12:03 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Tue, 19 Apr 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Pandpur village robbery
लूट - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव पंडपुर की डकैती में शतरंजी चाल नजर आने लगीं हैं। पीड़ित ने भले ही नामजद एफआईआर दर्ज कराई हो, लेकिन पुलिस की विवेचना में उसे इस खेल का मोहरा बताया जा रहा है। पुलिस पीड़ित के करीबियों पर शक जता रही है। उसका मानना है कि किसी ने उनके बीच हुए विवाद का फायदा उठाया है। डकैती के बाद पीड़ित और आरोपियों के बीच की आपसी लड़ाई जरूर खुलकर आई है। गांव वालोें की माने तो चाल किसी ने और ने खेली है और मोहरा कोई और बना।
विज्ञापन


गांव पंडपुर निवासी अशोक कुमार गुप्ता और उनकी पत्नी हेमलता की पिटाई कर 15 अप्रैल की रात डकैती को अंजाम दिया गया था। मामले में हेमलता ने पहले खेती में बटाईदार रहे रामनाथ और उनके तीन पुत्रों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने नामजद आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, लेकिन पुलिस ने अभी तक डकैती में उनकी संलिप्तता स्वीकार नहीं की है। वहीं गांव में चर्चा है कि अशोक कुमार गुप्ता के घर हुई डकैती में बटाईदार तो एक मोहरा मात्र है। पुलिस के जांच में अशोक कुमार और रामनाथ के बीच आपसी रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस के लिए पंडपुर गांव की डकैती का खुलासा करना और भी पेंचीदा बन गया है।
विज्ञापन


मामले में एएसपी विपुल कुमार का कहना है कि नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, लेकिन अभी तक कोई खास सबूत नहीं मिले हैं। पुलिस अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है। किसी निर्दोष को नहीं फंसने दिया जाएगा। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीबी भी आ सकते हैं शक के घेरे में
अशोक कुमार गुप्ता के घर पड़ी डकैती से आखिर किसको लाभ हो सकता है। कहीं कोई करीबी तो इस पूरे खेल का चालबाज नहीं है। पुलिस सर्विलांस के जरिए मुख्य आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इस पूरे मामले में अशोक कुमार को कोई करीबी भी पुलिस के शक के घेरे में आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed