फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   One woman killed in a dispute over wall construction

दीवार बनाने को लेकर हुए विवाद में धक्का-मुक्की में गिरी एक महिला की मौत

Sun, 10 Jun 2018 11:23 PM IST
दीवार बनाने को लेकर हुए विवाद में धक्का-मुक्की में गिरी एक महिला की मौत
दीवार बनाने को लेकर हुए विवाद में धक्का-मुक्की में गिरी एक महिला की मौत Updated Sun, 10 Jun 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
दिबियापुर/ सहायल (औरैया)। ग्राम उपरैंगा में दीवार बनाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट और धक्का-मुक्की में गिरी महिला की मौत हो गई। इस मामले में चार लोगों ने खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अनेश पुत्र कन्हैयालाल निवासी उपरैंगा के परिवार ने घर के पास में ही एक जमीन खरीदी थी। इस जमीन पर बंटवारे को लेकर पड़ोसियों से विवाद था। रविवार को सुबह वह इस जमीन पर अपने हिस्से में दीवार खड़ी कर रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले नवाब, राकेश एवं पातीराम पुत्रगण प्यारेलाल, महेश पुत्र नवाब आए और मारपीट करने लगे। इसी दौरान अनेश की मां राजवती (55) पत्नी कन्हैयालाल लोधी बीच बचाव करने लगीं। आरोपियों ने राजवती को धक्का दे दिया। इससे वह गिर पड़ीं और राजवती की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विष्णु गौतम का कहना है कि एक आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया कि इससे पहले मामले से संबंधित कोई विवाद थाने में नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed