फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   One killed in biking of bikes

बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत

Thu, 18 May 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Thu, 18 May 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
One killed in biking of bikes
मोनू की फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
 फफूंद-दिबियापुर मार्ग पर बुधवार सुबह बाईपास के पास दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक बाइक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे मृतक युवक गांव वालों ने दिबियापुर मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा बुझाकर एक घंटे बाद जाम खुलवा पाया।  गांव सराय बिहारीदास निवासी मोनू (26) पुत्र अशोक कुमार दोहरे अपने साथी अजय कुमार पुत्र सरनाम सिंह के साथ बाइक से फफूंद बाजार करने जा रहा था।
विज्ञापन


फफूंद -दिबियापुर मार्ग स्थित पाता बाईपास पर फफूंद की ओर से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद मोनू व अजय सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को उठाया और सीएचसी दिबियापुर में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने मोनू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


अजय कुमार को गंभीर हालत में सैपई रेफर कर दिया। मौत की सूचना मोनू के गांव में पहुंचते ही परिजन व तमाम ग्रामीण आ गए। ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए दिबियापुर रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को परिजनों को समझा बुझाकर एक घंटे बाद जाम खुलवाया। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी बाइक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed