{"_id":"5a9c25374f1c1bbd218b6228","slug":"one-killed-alcohol-brother-killed-brick","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर भिड़े भाई, सिर पर मारी ईंट, एक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीकर भिड़े भाई, सिर पर मारी ईंट, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना(औरैया)। क्षेत्र के गांव जागूपुर में शराब के नशे में तीन भाई आपस में भिड़ गए। गुस्साए सबसे छोटे भाई ने ईंट उठाकर दोनों के सिर पर प्रहारकर दिए। इसके बाद वह भाग गया। गंभीर हालत में परिजन दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां एक की मौत हो गई। मृतका की पत्नी ने देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव जागूपुर निवासी महेश चंद्र के तीन पुत्र पुष्पेंद्र, जितेंद्र व रिंकू शनिवार की देर रात शराब के नशे में घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ बैठे। तभी महेश का छोटा पुत्र रिंकू शराब के नशे में अपनी छत पर चढ़ गया और ईंट पत्थर चलाने लगा। ईंटें पुष्पेंद्र व जितेंद्र के सिर पर लगी। सिर पर चोट आने से दोनों जमीन पर गिर पड़े। यह देख रिंकी छत कूदकर भाग निकला।
विज्ञापन
परिजन दौड़े और दोनों घायलों को लेकर सीएचसी पहुंचे और भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने पुष्पेंद्र को गंभीर हालत में सैंफई रेफर कर दिया। सैंफई जाते समय पुष्पेंद्र ने दम तोड़ दिया। कोतवाली पुलिस ने पूछताछ कर जांच पड़ताल की। मृतक की पत्नी ज्योति ने अपने देवर रिंकू के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं
घटना के बाद से मृतक के मा बाप का रो रोकर बुरा हाल था मगर वह कुछ भी बोलने को तैयार नहीं थे। इधर मृतक की पत्नी ज्योति व दो बेटे रो बिलख रहे थे। मृतका की पत्नी ने बताया कि रिंकू रंजिश मानता था जिससे उसने हत्या की है।
राज मिस्त्री था मृतक
जितेन्द्र की मौत से परिवार टूट गया हैं। मृतक राज मिस्त्री का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। जबकि अन्य भाई मजदूरी आदि करते थे।