{"_id":"575c44504f1c1b5b1a9c57fd","slug":"nominate-a-beating-murder-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी को पीटने में नामजद एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी को पीटने में नामजद एक गिरफ्तार
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sat, 11 Jun 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नंदपुर में हत्यारोपी की पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हमले में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है। कोतवाली पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
ग्राम नंदपुर में दो दिन पहले प्रधान के भाई को गोली मारने के आरोपी रामऔतार की मौत के बाद पत्नी ज्ञानवती ने छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कराई थी। इसमें प्रधान नंदपुर बदन सिंह पुत्र श्रीराम, मुरारी पुत्र शिवराम, संजू पुत्र बदन सिंह, यदुवीर पुत्र बदन सिंह निवासीगण नंदपुर के अलावा रिंकू पुत्र प्रताप सिंह व दीनू पुत्र ज्ञान सिंह निवासी किशन की मडै़यां को आरोपी बनाया गया। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली प्रभारी नन्हें लाल यादव ने पुलिस टीम के साथ ग्राम जनेतपुर के पास हत्या के आरोपी मुरारी पुत्र शिवराम निवासी नंदपुर को दबोच लिया। मुरारी ने पुलिस टीम को देखते ही भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मुरारी की निशानदेही पर हमले में उपयोग किए गए डंडे बरामद किए हैं। पुलिस पांच अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
अजीब मामले में फंस गए सब
नंदपुर गांव में रंजिश के चलते रामऔतार ने प्रधान के भाई को गोली मारी थी। गोली मारकर भागते समय ग्रामीणों ने रामऔतार को पकड़ कर धुन दिया। गोली लगने से घायल प्रधान के भाई को सैफई में भर्ती कराया गया। उधर ग्रामीणों की पिटाई से घायल रामऔतार भी सैफई में भर्ती हुआ। रामऔतार की इलाज के दौैरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने ग्रामीणों समेत प्रधान को नामजद कर दिया। गोली लगने से घायल प्रधान के भाई को आरोपी नहीं बनाया गया।