फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Nilgai's assassination, three including skins caught

नीलगाय की हत्या, खाल समेत तीन को पकड़ा

Wed, 19 Apr 2017 12:14 AM IST
औरैया
औरैया Updated Wed, 19 Apr 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Nilgai's assassination, three including skins caught
-निरीक्षण करते प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह एवं पुलिस बल । - फोटो : अमर उजाला
ग्राम किशनपुर के नजदीक एक खेत में नीलगाय की हत्या की घटना तूल पकड़ गई। पुलिस किशनपुर से तीन युवकों को खाल समेत पकड़कर ले आई। बाद में ग्रामीणों ने थाने पर पहुंचकर हंगामा काटा। इस पर पुलिस को तीनों को छोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि जांच में निर्दोष  होने पर तीनों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर थाना पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम किशनपुर के पास पिछौरा के मेला ग्राउंड के नजदीक कुछ लोगों ने एक नीलगाय को मार दिया है। यह खाल उतार कर ले गए हैं। इस पर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह, एसएसआई नन्हेंलाल फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। यहां नीलगाय मृत अवस्था में पड़ी थी।
विज्ञापन


बाद में गांव किशनपुर के एक घर से नीलगाय की खाल बरामद हुई। शाम तकरीबन साढ़े पांच बजे नीलगाय की खाल के साथ तीनों आरोपियों को थाना पुलिस पकड़कर थाने ले आई। लगभग एक घंटे बाद ग्राम किशनपुर के लगभग दो सैकड़ा ग्रामीण थाने में घुस आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह आरोपियों को छोड़ने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। इसके बाद तीनों आरोपियों को पुलिस को छोड़ना पड़ा। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि ग्रामीणों ने बताया है कि नीलगाय अपने आप मरी है। किसी ने मारा नहीं है। जांच के दौरान आरोप सिद्घ न होने पर तीनों को सीओ औरैया की मौजूदगी में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed