फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Millions Sungakr drug theft

नशीला पदार्थ सुंघाकर लाखों की चोरी

Thu, 11 Aug 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया Updated Thu, 11 Aug 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Millions Sungakr drug theft
टूटा हुआ बक्शा दिखाती पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के कसबा एरवाकटरा निवासी पशु बाजार मालिक के घर से चोरों ने बुधवार रात धावा बोाल। चोरों ने गृहस्वामी की पुत्रवधू को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद नकदी व जेवरात पार कर ले गए। गुरुवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


एरवाकटरा निवासी रघुवीर सहाय तिवारी के घर में घुसकर चोरों ने उनकी पुत्रवधू माधुवी तिवारी पत्नी नितेश तिवारी को नशीला पदार्थ सुंघा दिया और इसेक बाद अलमारी से नौ हजार रुपये व सोने की नौ अंगूठी, दो चेन, दो हार, मंगलसूत्र, एक लॉकेट, दो झुमकी, दो टाप्स, एक बेंदी व चांदी की दो जोड़ी पायल, बीस सिक्के सहित लगभग छह लाख रुपये का माल पार कर ले गए। इस मामले में गृहस्वामी के पुत्र विनोद तिवारी ने थाना पुलिस को तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


जिसमें उन्होंने बताया कि घटना के दौरान चोरों ने कमरे में घुसकर बक्सा पलटकर सारा सामान बिखेर दिया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अंबरीश यादव ने जांच शुरू की है। थानाध्यक्ष ने जल्द ही घटना का खुलासा करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed