{"_id":"57f54b6f4f1c1b5d4826fa1e","slug":"medical-stores-eat-up-till-ten-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर की गोलक से उड़ाए दस हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिकल स्टोर की गोलक से उड़ाए दस हजार
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Thu, 06 Oct 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
लूट में घायल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुई और पट्टी लेने के बहाने मेडिकल स्टोर आए तीन टप्पेबाजों ने गोलक से दस हजार रुपये पार कर दिए। जबकि मेडिकल स्टोर थाने से मात्र 50 मीटर की दूरी पर था। दुकानदार शोर मचाता उससे पहले ही युवक फरार हो गए। दुकानदार ने घटना की तहरीर दी है।
सराय बाजार में हरी मोहन पोरवाल का हरि मेडिकल स्टोर है। दोपहर करीब दो बजे अपाचे बाइक से तीन युवक आए। उसमें दो युवक बाइक पर ही बैठे रहे। एक युवक दुकानदार मोहन के पास आया और उसने बड़ी कॉटन बैंडेज मांगी। इस पर मोहन दुकान में अंदर लेने चले गए। इसी बीच उस युवक ने काउंटर की गोलक खोलकर उसमें रखे दस हजार रुपये निकाल लिए। तीनों युवक बाइक से फरार हो गए। जब मोहन बाहर निकला तो युवक गायब था।
मोहन ने शक होने पर गोलक खोली तो उसमें रखे दस हजार गायब थे। इस पर उसने शोर मचाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पहुंच गई और पूछताछ की। पीड़ित दुकानदार ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस का कहना है कि वह युवकों की तलाश कर रहे हैं।