{"_id":"584311b14f1c1b7f76de592f","slug":"married-teacher-murder-by-strangulation","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहित शिक्षिका की गला दबाकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहित शिक्षिका की गला दबाकर हत्या
auraiya,amar ujala beauro
Updated Sun, 04 Dec 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते मृतका के मां-बाप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज मे बीस लाख रुपये और कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने ने विवाहित शिक्षिका को पीटने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। सुबह अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी तभी मायके वाले पहुंच गए। उन्होंने हंगामे के बाद सड़क जाम कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सास ससुर और पति को गिरफ्तार कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बेला गांव निवासी रमेश चंद्र पुत्र रामदत्त मिश्रा ने बताया कि उसने बेटी वंदना की शादी 26 फरवरी 2014 को धर्मेंद्र तिवारी पुत्र प्रेमशंकर तिवारी निवासी याकूबपुर के साथ की थी। उसकी बेटी क्षेत्र के सिठऊ के प्राथमिक स्कूल में टीचर थी। धर्मेंद्र रसूलाबाद में लेखपाल पद पर तैनात है। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले बीस लाख रुपये व कार की मांग करने लगे। उसने दहेज देने में असमर्थता जताई। इस पर वह लोग बेटी के साथ रोज मारपीट करने लगे। कई बार बेटी ने फोन पर सूचना दी। दीवाली पर जब बेटी घर आई तो उसने बताया कि ससुराल वाले मुझे व मेरे बेटे गोविंद (उम्र डेढ़ वर्ष) को जान से मारने की योजना बना रहे हैं।
शुक्रवार की शाम बेटी संध्या को फोन किया तो सास ने बात कराने से मना कर दिया। उसने कहा वो सो रही है अब कभी नही उठेगी। इस पर सभी को शक हुआ। आसपास लोगों से पता करने के बाद वह ससुराल पहुंच गए। वहां पर ससुराल वाले बेटी के अंतिम संस्कार की तैयारी में लगे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ससुर प्रेमशंकर, सास अरुणा देवी व पति धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। वहीं जेठ राघवेंद्र, जेठानी व सास, ससुर व पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा।