{"_id":"5ac124434f1c1bb4618b4d55","slug":"lakhs-of-cash-and-jewelery-stolen-in-closed-house-of-utensil","type":"story","status":"publish","title_hn":" बर्तन विक्रेता के बंद घर में लाखों की नकदी और जेवरात चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बर्तन विक्रेता के बंद घर में लाखों की नकदी और जेवरात चोरी
auraiya
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
0 घर में बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : amarujala
अमर उजाला ब्यूरो
दिबियापुर। बेला रोड पर स्थित बर्तन विक्रेता के बंद पड़े घर पर चोरों ने ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और नकदी पार कर दी। सभी परिजन आंखों की बीमारी का इलाज कराने दिल्ली गृहस्वामी को देखने गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की।
बेला रोड पर बर्तन व्यापारी ब्रजमोहन गुप्ता पुत्र स्वर्गीय गोपीनाथ गुप्ता का घर है। उनके बेटे अगम गुप्ता के अनुसार उनके पिता का पिछले डेढ़ माह से दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है। 21 मार्च को अगम एवं परिजन ब्रजमोहन को देखने के लिए दिल्ली गए थे। इस दौरान घर पर कोई नहीं था। रविवार तड़के वह अपने परिवार के साथ वापस घर लौटा तो यहां का नजारा देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर के ताले टूटे थे। घर के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। सेफ के ताले भी चोरों ने तोड़ दिए थे। अगम के अनुसार सेफ एवं बक्शे आदि में रखे लगभग छह लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात चोर अपने साथ ले गए। जबकि बर्तन की दुकान में सहालग के समय सामान लाने के लिए इकट्ठा किए गए लगभग दो लाख रुपए नकद भी चोरी हो गए। घटना की जानकारी पीड़ित ने थाना पुलिस को दी। इस पर पहुंची थाना पुलिस ने मामले की पड़ताल की। साथ ही जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने का आश्वासन भी दिया। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि घटना कुछ संदिग्ध लग रही है। क्योंकि चोर जाल का ताला तोड़कर ही मकान में घुसे और वापस भी उसी रास्ते से होकर निकले। सीढ़ियों में लगा छोटा ताला नहीं तोड़ा। जबकि चोर सीढ़ियों में लगा ताला तोड़कर आराम से बिना किसी मेहनत के वापस जा सकते थे। बताया कि डाग स्क्वायड एवं फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई थी, लेकिन यह टीमें भी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचीं। बताया कि अभी तक मामले की कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है।