फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Innova ditch, officer dies of freight corridor

इनोवा खाई में गिरी, फ्रेट कॉरिडोर के अफसर की मौत

Sat, 23 Jun 2018 12:06 AM IST
इनोवा खाई में गिरी, फ्रेट कॉरिडोर के अफसर की मौत
इनोवा खाई में गिरी, फ्रेट कॉरिडोर के अफसर की मौत Updated Sat, 23 Jun 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
Innova ditch, officer dies of freight corridor
मृतक उप मुख्य परियोजना प्रबंधक संजय चौरसिया फाइल फोटो - फोटो : amarujala

विज्ञापन
 अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। दिबियापुर में रेलवे के डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर का कार से निरीक्षण करने जा रहे  उप मुख्य परियोजना प्रबंधक संजय चौरसिया की शुक्रवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि कार चालक समेत एक अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कंचौसी-दिबियापुर नहर मार्ग पर कार के सामने विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार युवकों को बचाने के चक्कर में हुआ। सड़क पर अचानक बाइक सवारों के आने से चालक नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से लगती खाई जा गिरी। हादसे में घायलों को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया।
कानपुर के काकादेव के एम ब्लाक निवासी संजय चौरसिया (53) पुत्र काशीप्रसाद चौरसिया रेलवे में तैनात थे। वर्ष 2012 से उनकी प्रतिनियुक्ति डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन ऑफ  इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल ) में हुई। संजय मूल रूप से झांसी के बरुआ सागर के निवासी थे। इन दिनों वो फ्रेट कॅारिडोर के कानपुर, औरैया और इटावा के बीच बन रहे रेलवे के ओवरब्रिज और अंडरब्रिज का काम देख रहे थे। इसलिए परिवार समेत कानपुर में ही रह रहे थे। शुक्रवार को शुक्रवार  रेलवे के डिप्टी चीफ  इंजीनियर दिलीप मिश्रा के साथ ओवरब्रिज और अंडरब्रिजों का निरीक्षण करने के लिए इनोवा कार से दिबियापुर आए थे। संजय के साथ इनोवा चालक व एक अन्य कर्मचारी था जबकि रेलवे के दूसरे अफसर अपने वाहन से थे। निरीक्षण के बाद लौटते समय कंचौसी-दिबियापुर नहर मार्ग पर उनकी इनोवा के सामने बाइक आ गई। डिवाइडर लाइन से विपरीत दिशा में आई इस बाइक पर जयराम कठेरिया और सुनील निवासी कमालपुर, कानपुर देहात सवार थे। सड़क के सामने आई बाइक देखकार इनोवा चालक नियंत्रण खो बैठा और कार खाई में जा गिरी। जिससे संजय चौरसिया की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इनोवा चालक यासीन और पुनीत निवासी कानपुर, गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके साथ ही बाइक सवार जयराम और सुनील भी गंभीर रूप से घायल हो गए। ड्राइवर यासीन को छोड़कर सभी घायल कानपुर रेफर किए गए है। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त इनोवा कार को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

इनसेट
सीट बेल्ट लगाए होते तो बच जाती जान
औरैया। कार हादसे में हुई डीएफसीसीआईएल में उप मुख्य परियोजना प्रबंधक संजय चौरसिया की मौत की वजह कार में सीट बेल्ट का न पहनना बताया जा रहा है। ड्राइवर यासीन तो सीट बेल्ट लगाए था पर संजय सीट बेल्ट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed