फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Innocent's death by falling into a water tank

पानी भरे टब में गिरने से मासूम की मौत

Wed, 03 May 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Wed, 03 May 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Innocent's death by falling into a water tank
मासूम की मौत
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव गोहना में घर के अंदर खेल रहा मासूम  पानी से भरे टब में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।  यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को गोहना निवासी अखिलेश कुमार का एक साल का पुत्र गोलू घर के अंदर खेल रहा था।
विज्ञापन


मां किसी काम में व्यस्त थीं। गोलू घर के आंगन में रखे पानी से भरे टब में गिर गया। गोलू की मां काम खत्म कर आंगन में पहुंचीं तो पुत्र को टब में पड़ा देख घबरा गईं। इन्होंने बेटे को टब से बाहर निकाला। इसी बीच अखिलेश भी घर पहुंचे। यह बेहोश बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डाक्टरों ने गोलू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बच्चे की मौत की खबर सुनते ही पिता दहाड़ मारकर रोने लगे। बच्चे का शव गांव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। मां का रो-रो कर बुरा हाल था। इस मामले में अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि काफी देर तक पानी में पड़े होने के कारण बच्चे के फेफड़ों में भी पानी भर गया था। सांस रुकने के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed