फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   In case of death of a worker at the police station commotion

मजदूर की मौत के मामले में कोतवाली में हंगामा

Tue, 02 Aug 2016 11:29 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Tue, 02 Aug 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
In case of death of a worker at the police station commotion
कोतवाली में मौजूद मृतक मजदूर के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ओमनगर में सोमवार की शाम निर्माणाधीन मकान की बीम गिरने से हुई  मजदूर की  मौत के मामले में परिजन मंगलवार को कोतवाली पहुंचे।  मामला दर्ज कराने की मांग को लेकर  यह प्रदर्शन करने लगे। यह मुआवजा दिए जाने की भी मांग कर रहे थे।  बाद में कुछ लोगों ने बीच में पड़कर कोतवाली के बाहर आपस में समझौता करा दिया। वहीं पुलिस ने सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए सौ शैय्या जिला अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में सदर कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने बताया कि इस मामले की परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


ओमनगर मोहल्ले में एक मकान के निर्माण के दौरान सोमवार की शाम लगभग छह बजे बीम नीचे गिर  गया। इसकी चपेट में आने से मजदूर अनिल (30) की मौत हो गई थी। ठेकेदार मृतक मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए सौ शैय्या युक्त अस्पताल में पहुंचाकर नदारद हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। परिजनों के हंगामे की खबर पर कोतवाली पुलिस ने उन्हें समझाने का काफी प्रयास किया। यह ठेकेदार व निर्माणाधीन मकान के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग पर अड़े रहे। मजदूर की मौत के मामले में पुलिस को किसी के भी हाथ न होने की जानकारी थी । ऐसे में उन्होंने परिजनों को समझा बुझाकर निर्णय लेने की अपील की।
विज्ञापन


बात न बनती देख सुबह मृतक के परिजन भारी संख्या में सदर कोतवाली पहुंच गए। इन्हाेंने यहां हंगामा  शुरू कर दिया। बाद में कुछ लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया।  पीड़ित पक्ष की ओर से किसी के खिलाफ तहरीर न दिए जाने से कोतवाली पुलिस ने भी कोई लिखा पढ़ी नहीं की। कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर न दिए जाने व किसी के ऊपर भी हत्या का शक न जताने के कारण मामला दर्ज नहीं किया गया। हालांकि पुलिस को मजदूर की मौत की सूचना मिली थी। इस लिहाज से शव को पोस्टमार्टम के लिए सौ शैय्या जिला अस्पताल भेज दिया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed