फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   In case of a quarrel with mother-in-law, the lock in the house room was closed

सास से झगड़ा होने पर बहू मकान के कमरे में ताला बंद कर गई

Sat, 29 Sep 2018 11:56 PM IST
सास से झगड़ा होने पर बहू मकान के कमरे में ताला बंद कर गई
सास से झगड़ा होने पर बहू मकान के कमरे में ताला बंद कर गई Updated Sat, 29 Sep 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
औरैया। सास-बहू के बीच हुए झगड़े में बहू अपने किराए के कमरे में ताला डालकर अपने मायके चली गई। इधर सास जब सामान लेने पहुंची तो मकान मालिक ने ताला खोलने नहीं दिया, साथ ही कहा कि जब तक उसका किराया नहीं मिल जाता वह ताला खोलने नहीं देंगे। महिला ने जिले के अफसरों से इस मामले की शिकायत कर ताला खुलवाकर सामान दिलवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

         महिला रेनू शुक्ला पत्नी प्रदीप शुक्ला निवासी कैंजरी थाना दिबियापुर ने अधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी बहू उपासना बाजपेयी निवासी सिठ
विज्ञापन

मरा कानपुर देहात अपने पति यानी मेरे पुत्र शिवम शुक्ला के साथ औरैया के पढ़ीन दरवाजा मोहल्ले में सोनी पाल के मकान में किराए पर रहती है। जिसमे गृहस्थी का सब सामान रखा था। बाद में बहू से उसका विवाद हो गया। बहू कमरे में ताला डालकर मायके चली गई।  जब वह अपना सामान लेने सोनी पाल के यहां आई तो उसमें ताला बंद देख मकान मालकिन से ताला खुलवाने पर सामान देने को कहा, लेकिन सोनी पाल ने सामान न देकर पुलिस बुला ली। सूचना पर पहुंचे एसआई प्रमोद शर्मा ने भी कहा कि बहू उपासना ने ससुरालीजन के खिलाफ  दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसलिए कमरे में रखे सामान की रखवाली मकान मालकिन की देखरेख में है। जब तक मुकदमे का फैसला नहीं हो जाता तब तक समान नहीं मिलेगा। इस मामले में औरैया पुलिस ने बताया कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed