फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Husband's murder not given on divorce

तलाक नहीं देने पर पति की कर दी हत्या

Thu, 25 May 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Thu, 25 May 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Husband's murder not given on divorce
Demo pic - फोटो : google
भैरोपुर औरैया निवासी अब्दुल करीम ने बहू और उसके पहले पति और घरवालों पर बेटे अनीस की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया है। उसने अदालत के आदेश पर गुरुवार दिबियापुर थाने में महिला, उसके पहले पति और परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया है कि महिला उसके बेटे अनीस की शादी दिबियापुर के मेरकपुर निवासी अखलाक की बेटी पिंकी से तीन साल पहले हुई थी। शादी के बाद पिंकी के पहले पति अद्दा का आना जाना हो गया था।
विज्ञापन


इस पर वह फिर से उससे निकाह करने के लिए अनीस पर तलाक देने का दबाव बना रहा था।   27 जुलाई 2016 को पिंकी की मां हुस्ना, बहन कल्ली, भाई सलमान, मौसी रुखसाना, मामा शकील, मौसिया काले, फूफा इसराज, पहला पति अद्दा, अद्दा का भाई सहरुन उसके घर आए। यहां से सभी उसके बेटे अनीस को मेरकपुर में मिलाद शरीफ के बहाने अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


कई दिनों तक उसका बेटा घर वापस नहीं आया। इस पर वह मेरकपुर गांव गया। वहां लोगों ने बताया कि अनीस कुछ दिन पहले पिंकी के परिजनों के साथ आया तो था, परंतु तब से ही सभी गायब हैं। आरोप लगाया कि पत्नी पिंकी, उसके मायके के लोगों, पहले पति एवं उसके परिजनों ने अनीस की हत्या कर कर लाश गायब कर दी। दिबियापुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed