फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Husband killed wife

पति ने पत्नी को करंट लगाकर मार डाला

Sun, 03 Mar 2019 12:23 AM IST
auraiya Published by: gaurav gaurav Updated Sun, 03 Mar 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
Husband killed wife
-पंखे से लटकी मिली साड़ी - फोटो : amarujala
रुरुगंज (औरैया)। मामूली कहासुनी में पति ने पत्नी को करंट लगाकर मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद पति मौके से फरार हो गया। बहन के साथ रह रहे भाई ने पिता को जानकारी दी और पुलिस को बताया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस प्रथमदृष्टया इसे हत्या मान रही है। पिता ने तहरीर में बेटी को करंट लगाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


 रुरुगंज चौकी क्षेत्र के सराय महाजनान में रामतीर्थ राठौर (30) पुत्र स्व. कामता प्रसाद पत्नी आरती देवी (25) और साले इंद्रपाल के साथ रहता है। रामतीर्थ ड्राइवरी करता है। मां अपने बड़े पुत्र के साथ रहती है। रामतीर्थ की शादी 28 नवंबर 2014 को अयाना थाना के गंगदासपुर निवासी राजेंद्र बाबू की पुत्री आरती राठौर से हुई थी। रामतीर्थ पिछले एक माह से काम न मिलने से घर में ही रह रहा था। आरती के भाई इंद्रपाल (15) ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात पति-पत्नी में खाना बनाने को लेकर झगड़ा हुआ था। रात 11 बजे के करीब वह सो गया था। रात करीब तीन बजे आरती के कमरे से आवाज आई तो उसकी नींद खुली।
विज्ञापन


उसने कमरे में जाकर देखा तो आरती का शव बेड के नीचे फर्श पर पड़ा था और उसकी साड़ी छत में लगे पंखे से लटक रही थी। शव के आसपास तार भी पड़े थे। रामतीर्थ मौके से भाग चुका था। उसने तुरंत अपने पिता को घटना की सूचना दी और यूपी डायल 100 नंबर में फोन करके पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे आरती के पिता ने रामतीर्थ पर आरती को करंट लगाकर मार डालने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज रुरुगंज सुनील कुमार ने घटनास्थल पहुंचकर जांच शुरू कर दी और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। मौके पर थानाध्यक्ष सुधीर सिंह व सीओ बिधूना लालता प्रसाद शुक्ला एवं तहसीलदार जितेंद्र कुमार भी पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने सुबूत भी जुटाए हैं। आरती के दो बच्चे शौर्य (3) व सेजल (1) हैं। मृतका की बहन रश्मि, बीना, रीना, भाई इंद्रपाल ने आरोप लगाया कि रामतीर्थ उनकी बहन को प्रताड़ित करता रहता था। राजेंद्र बाबू ने आरती को करंट देकर मार डालने की रिपोर्ट रामतीर्थ के खिलाफ बिधूना कोतवाली में दर्ज कराई है। सीओ लालता प्रसाद का कहना है कि वह मौके पर गए थे। परिजन कोई मिला नहीं था। घटना की हकीकत तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगी। परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed