{"_id":"7fcfabe68d1d465ab00b7fa8dddfcad2","slug":"her-murder-rape-charges-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की हत्या, गैंगरेप का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती की हत्या, गैंगरेप का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो, एरवाकटरा(औरैया)
Updated Sun, 30 Aug 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर (पटना एरवा) में शौच के लिए खेत गई युवती की गला दबाकर हत्या कर दी गई। युवती के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में गैंगरेप के बाद हत्या किए जाने की बात कही है।
वहीं, पुलिस ऐसी किसी बात से फिलहाल इनकार कर रही है। पुलिस के अनुसार शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम विक्रमपुर में 20 वर्षीय युवती सुबह सात बजे घर से खेतों की ओर शौच क्रिया के लिए गई थी। आरोप है कि यहां अज्ञात लोग उसे जबरन उठा ले गए। काफी देर तक युवती के घर न लौटने पर उसकी खोजबीन शुरू हुई। गांव के बाहर मक्का के खेत में उसका शव बरामद किया गया।
विज्ञापन
मृतका के गले में दुपट्टा कसा होने से उसकी गला दबाकर हत्या किए जाने का अनुमान लगाया गया। सूचना पर थानाध्यक्ष विनोद यादव घटनास्थल पर पहुंचे। यहां युवती का शव कब्जे में लेकर पुलिस ने ग्रामीणों व परिजनों से भी पूछताछ की।
एसओ एरवाकटरा की सूचना पर एसडीएम बिधूना मदनचंद्र दुबे व पुलिस क्षेत्राधिकारी बिधूना उदय प्रताप ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। बाद में पुलिस कप्तान मनोज तिवारी भी घटनास्थल पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कराने का आश्वासन दिया।
पुलिस मृतका का शव थाने ले आई। यहां पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर, मृतका के भाई ने थाने में अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शक के आधार पर एक गिरफ्तार
औरैया। घटना की तहकीकात में मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने देर शाम एक आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने मामले का जल्द पटाक्षेप करने और इसमें शामिल अन्य लोगोें की गिरफ्तारी का भी दावा किया है।
----------------------------------------
ग्राम विक्रमपुर की घटना में गैंगरेप की पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच चल रही है। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है-मनोज तिवारी, एसपी