फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Gujjar gang member fearless five years imprisonment

निर्भय गुर्जर गैंग की सदस्य को पांच साल कैद

Wed, 11 Jan 2017 11:24 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Wed, 11 Jan 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Gujjar gang member fearless five years imprisonment
jail shimla
 विशेष न्यायाधीश (दस्यु प्रभावित क्षेत्र अधिनियम) महफूज अली ने 12 साल पुराने पुलिस मुठभेड़ के एक मुकदमे में दस्यु निर्भय गुर्जर गैंग क ी सदस्य रही सरला जाटव सहित दो को पांच साल कैद की सजा सुनाई। अपराधियों पर आठ-आठ हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया।
विज्ञापन


 अभियोजन के अनुसार तीन सितंबर 2004 को अयाना थानाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा को सूचना मिली कि दस्यु निर्भय गुर्जर सिहोली के बीहड़ में 18-20 सदस्यों के साथ छिपा है। सूचना पर जनपद इटावा, भिंड (मध्य प्रदेश), थाना फूफ पुलिस ने उच्चाधिकारियों के साथ सिहोली के जंगल की घेराबंदी की। मुठभेड़ में बदमाश भाग निकले। पुलिस ने दो अगवा लोगों को बरामद किया। इसमें शीबू पुत्र शौकीन खां निवासी कल्यान नगर भरथना (इटावा) और सागर लाल दुबे थे। इस पर थाना अयाना में निर्भय गुर्जर, सरला जाटव, विहंगम सिंह, शत्रुघन सिंह, राजकिशोर के विरूद्ध मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन


मुकदमे का विचारण विशेष न्यायाधीश (दस्यु प्र. क्षेत्र) में हुआ। विचारण के दौरान निर्भय गुर्जर की मौत हो चुकी थी। जबकि एक अन्य आरोपी फरार चल रहा है। सरला जाटव पत्नी दस्यु श्याम जाटव निवासी न्यामतपुर अजीतमल, विहंगम सिंह पुत्र जवान सिंह निवासी मिश्रपुरा मानिकचंद अयाना के खिलाफ यह मुकदमा चला। बुधवार को एडीजे महफूज अली ने सरला जाटव व विहंगम सिंह को पांच साल के कठोर करावास व आठ-आठ हजार रुपये अर्थदंड की सजा से दंडित किया। सरला जाटव पहले से जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed