फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fraudulently taken the deceased's land

फर्जीवाड़ा कर हड़प ली मृतका की जमीन

Sun, 18 Sep 2016 12:11 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sun, 18 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Fraudulently taken the deceased's land
Fraud
सहायल थानाक्षेत्र के गांव भभोखर में मृतका की जमीन कुछ लोगों ने लेखपाल से सांठगांठ कर अपने नाम करा ली। मृतका के बेटे को इसकी जानकारी हुई तो वह सन्न रह गया। इस बीच हेराफेरी करने वाला लेखपाल सेवानिवृत्त हो गया। मृतका के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने रिटायर्ड लेखपाल सहित पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


गांव भभोखर निवासी विशंभर सिंह पुत्र छोटेलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव में  मां के नाम से दो गाटा संख्या पर जमीन दर्ज थी।  मां का निधन 10 जनवरी 2013 को हो गया। उनके निधन के बाद गांव के कश्मीर सिंह, कृष्ण प्रकाश, वीरेंद्र सिंह व सुरेंद्र सिंह ने तत्कालीन लेखपाल वीरेंद्र प्रजापति से मिलकर इस जमीन को अपने पिता सूरज प्रताप के नाम दर्ज करवा लिया। विरासत चढ़वाने के लिए जमीन के कागज निकलवाने पर मामले की जानकारी हुई। उसके पास मां के नाम जमीन दर्ज होने के कागजात हैं।
विज्ञापन


विशंभर सिंह ने बताया कि इन लोगों ने लेखपाल की मदद से कागजों में हेरफेर कर जमीन लिखवा ली है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सेवानिवृत्त लेखपाल वीरेंद्र प्रजापति सहित पांचों लोगों के खिलाफ हेरफेर कर जमीन लिखवाने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed