फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Four lacquer theft from the house in Chatta village

चपटा गांव में मकान से चार लाख का माल चोरी

Wed, 18 Jul 2018 11:52 PM IST
चपटा गांव में मकान से चार लाख का माल चोरी
चपटा गांव में मकान से चार लाख का माल चोरी Updated Wed, 18 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
Four lacquer theft from the house in Chatta village
चोरी की घटना के बाद मौका मुआयना करते कोतवाली प्रभारी बलराज शाही - फोटो : amarujala

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो

मुरादगंज (औरैया)। चोरों की धमाचौकड़ी से पुलिस के हौसले पस्त हैं, लोग बेहाल हैं। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के चपटा गांव में चोरों ने मंगलवार की रात एक इलेक्ट्रीशियन के मकान में धावा बोलकर करीब चार लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। बक्से में रखे एक लाख 47 हजार नगदी और जेवरा ले गए। चोरों को भागते देखकर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया तो टूटे बक्से और गोलक खेत में मिले। इलेक्ट्रीशन की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

क्षेत्र में चोरों की धमाचौकड़ी रोजाना कोई न कोई घर इन चोरों का शिकार हो रहा है। मंगलवार की रात गांव निवासी धर्मराज गुप्ता पुत्र स्व. बेनी माधव के घर को चोरों ने निशाना बनाया। धर्मराज का नया मकान गांव से बाहर मुरादगंज-फफूंद मार्ग पर है। यहां वह पत्नी नीलम के साथ रहता है। घर में वह इलेक्ट्रानिक उपकरण बनाने का काम होता है। रात दो बजे के करीब दीवार के रास्ते चोर धर्मराज के मकान में घुस गए। घर में जेवर और रुपयों से भरा बक्सा और गल्ले में रखा पैसा चोरी कर लिया। खटपट की आवाज होने पर पत्नी नीलम देवी ने शोर मचाकर धर्मराज को जगाया। दंपति मकान के बाहर निकले। चोरों को भागते देखकर पीड़ित ने यूपी 100 को सूचना दी। उन्होंने गांव में रह रहे अन्य परिजनों को सूचना दी। रात करीब तीन बजे चौकी पुलिस ने ग्रामीणों के साथ छानबीन की। एक खेत में धर्मराज का बक्सा व अन्य सामान पड़े नजर आए। पीड़ित के मुताबिक चोरों ने बक्से में रखे एक लाख 47 हजार 500 रुपये, एक हार, छह अंगूठी, मंगलसूत्र, बेंदा समेत करीब 70 ग्राम सोने के जेवर, पांच जोड़ी पायल, करधनी करीब 750 ग्राम चांदी चोरी कर ले गए। धर्मराज का कहना है कि करीब चार लाख रुपये का माल पार किया है। धर्मराज ने बताया कि वह काफी दिनों से बिजली उपकरण बनाने का काम करता है। काफी संख्या में फुं के हुए मोटर आते हैं, जिनका तार कई वर्षों से वह एकत्र कर रहा था। उसी तार को उसने 19 जून को कानपुर में एक लाख 47 हजार 526 रुपये में बेचा था। सब चोरी चला गया। धर्मराज ने अजीतमल कोतवाली में चोरी की तहरीर दी है। अजीतमल कोतवाली प्रभारी बलराज शाही का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed