फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Found tubewell from katiya

कटिया से चलता मिला ट्यूबवेल

Wed, 12 Apr 2017 11:22 PM IST
औरैया
औरैया Updated Wed, 12 Apr 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Found tubewell from katiya
Chandigarh Streets Lights - फोटो : File Photo
बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने बुधवार को छापेमारी कर सदर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम इकौरापुर में एक व्यक्ति को बिजली चोरी कर ट्यूबवेल संचालित करते पाया। ट्यूबवेल संचालक पर मामला दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन


वहीं सदर डिवीजन क्षेत्र में अप्रैल माह के लिए दिए गए एक करोड़ 70 लाख रुपये के लक्ष्य को पूरा करने के लिए बिजली अधिकारियों की छापेमारी की। इस दौरान छह अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। वहीं वसूली के दौरान 23 लाख रुपये रेवेन्यू के जमा कराए गए।
विज्ञापन


सदर ब्लाक क्षेत्र में काफी दिनों से बिजली चोरी कर ट्यूबवेल संचालित किए जाने की जानकारी बिजली अधिकारियों को मिली। विजिलेेंस के अधिकारियों ने बुधवार को सदर विकास खंड के ग्राम इकौरापुर में छापेमारी की। बिजली चोरी से ट्यूबवेल चलते मिलने पर संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं सदर डिवीजन को अप्रैल माह के लिए एक करोड़ 70 लाख रुपये वसूली का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को अधिकारियों की टीम ने सदर डिवीजन क्षेत्र के ग्राम कखावतू व आनेपुर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। कखावतू में जेई विवेक खरे व आनेपुर में जेई धीरेंद्र प्रताप सिंह व राजवीर सिंह ने चेकिंग व वसूली अभियान के दौरान चार लाख रुपये की धनराशि जुटाई। वहीं बकाया अदा न करने व चोरी की बिजली जलाने में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।

एसडीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि दिए गए लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक सदर डिवीजन में 23 लाख रुपये बकाया रेवेन्यू के जमा कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed