फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Five stores of seeds and fertilizers theft

खाद-बीज की पांच दुकानों में चोरी

Fri, 06 Jan 2017 11:00 PM IST
औरैया
औरैया Updated Fri, 06 Jan 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
Five stores of seeds and fertilizers theft
दुकान के टूटे ताले दिखाता पीड़ित दुकानदार गोविंद प्रसाद दीक्षित। - फोटो : अमर उजाला
दिबियापुर थाना क्षेत्र के ककोर बुजुर्ग स्थित खाद भंडार की पांच दुकानों के ताले तोड़कर गुुरुवार रात चोरों ने एक लाख नगदी सहित साढ़े तीन लाख का सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पहुंचे दुकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन


ककोर बुजुर्ग स्थित दीक्षित खाद भंडार पर गुरुवार रात चोरों ने पांच दुकानों के शटर के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान की गोलक में रखे एक लाख रुपये, सरसों का तेल, पशु आहार, रिफाइंड,  खाद, बीज, दवा, खरी, एक ड्रम डीजल आदि करीब साढ़े तीन लाख रुपये का माल उड़ा दिया। सुबह वहां से निकल रहे ग्रामीणों ने दुकान के शटर के ताले टूटे देखे तो दुकान मालिक गोविंद प्रसाद दीक्षित को सूचना दी। गोविंद दुकान पहुंचे तो चारों तरफ सामान बिखरा था। गोलक खाली पड़ी थी।
विज्ञापन


उन्होंने तत्काल 100 नंबर पर सूचना दी। पीड़ित दुकान मालिक ने आरोप लगाया कि चार बार फोन करने के बाद भी पुलिस एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि एक साल पहले भी उनकी दुकान पर चोरी हुई थी। उस समय दुकान पर दो कर्मचारी सोते थे। उनको चोरों ने घायल कर दिया था। उसके बाद से दुकान पर कोई नहीं सोता है। पीड़ित ने मामला दर्ज कराने को थाना पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed