फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   firing in revenge

रंजिश में प्रधान ने की हवाई फायरिंग

Sun, 17 Jul 2016 11:36 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sun, 17 Jul 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
firing in revenge
Firing
अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम पैतुआ में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में प्रधान ने हवाई फायरिंग की। इससे वहां हड़कंप मच गया। मारपीट के चलते एक लड़का घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंचे सीओ व थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी की। घटना को लेकर गांव में तनाव है।
विज्ञापन


ग्राम पैतुआ में रविवार रात करीब आठ बजे दो पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच एक पक्ष से हवाई फायरिंग कर दी गई। इससे माहौल और बिगड़ गया। तभी दूसरे पक्ष से लाठी डंडे चलने शुरू हो गए। इस बीच एक नाबालिग गोलू (17) पुत्र रघुराज लाठी लगने से घायल हो गया। गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग होते देख थाना 100 नंबर पर कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। जिस पर थाना अछल्दा को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष एसएफ जाफरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


वहीं सीओ बिधूना बालक राम भी घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचते ही सभी इधर-उधर भाग गए। इस मामले में ग्रामीणों ने बताया कि गुड्डू प्रधान व दूसरे पक्ष के बीच लड़की भगाने को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश के चलते मारपीट हुई है। जिसमें दूसरे पक्ष की ओर से प्रधान गुड्डू पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। इस प्रकरण में थानाध्यक्ष अछल्दा एसएफ जाफरी ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई थी। जिसमें गुड्डू प्रधान पर हवाई फायरिंग करने का आरोप लगाया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed