{"_id":"58e7dbed4f1c1b1a205b5301","slug":"firing-in-groups-of-students-in-duplicate-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल के विवाद में छात्रों के गुटों में फायरिंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकल के विवाद में छात्रों के गुटों में फायरिंग
औरैया
Updated Sat, 08 Apr 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
kidnapping at gunpoint
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकुमार भारतीय महाविद्यालय में परीक्षा के दौरान नकल को लेकर दो छात्रों में विवाद हो गया। विवाद के बाद एक छात्र ने अपने साथियों के साथ पेपर छूटने के बाद दूसरे छात्र को घेर लिया। इन्होंने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही छात्र भाग खड़े हुए। पीड़ित छात्र ने पुलिस को तहरीर दी है।
तीन अप्रैल को मोहल्ला केशरवानी निवासी मोहम्मद मुजस्सम खां पुत्र मोहम्मद रफ ी रामकुमार भारतीय महाविद्यालय में भौतिक विज्ञान द्वितीय की परीक्षा दे रहा था। इसी कमरे में सूरजभान पुत्र समरथ सिंह यादव निवासी गांव दुल्हाराय का पुर्वा भी पेपर दे रहा था। परीक्षा के दौरान दोनों में नकल करने को लेकर कहासुनी हो गई। उस दिन मामला शांत हो गया। दोनों लोग घर चले गए।
शुक्रवार को भौतिक विज्ञान के तृतीय पेपर में फिर दोनोें में विवाद शुरू हो गया। इस पर सूरजभान जान से मारने की धमकी देकर चला गया। इसके बाद सूरजभान अपने साथियों को लेकर आया। उसने मुजस्सम को गांव सराय बिहारी दास के सामने घेर लिया। इन्होंने हवाई फायरिंग की। हवाई फायरिंग होते ही हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इससे छात्र भाग गए। थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने कालेज पहुंचकर घटना की जानकारी ली। वहीं पीड़ित छात्र मुजस्सम ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।