फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   fight between The son of the ARM and the conductor driver

सीट के लिए एआरएम के पुत्र और चालक-परिचालक में मारपीट

Wed, 25 Oct 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया Updated Wed, 25 Oct 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
fight between The son of the ARM and the conductor driver
सीओ सिटी भाष्कर वर्मा चालक से जानकारी लेते - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एआरएम के पुत्र ने रोडवेज बस में सीट न मिलने पर बवाल कर दिया। चालक और परिचालक से मारपीट की। मामला बढ़ने पर मौके से भाग गया। घटना की सूचना पर पहुंचे रोडवेजकर्मियाें ने यमुना रोड पर वाहन आड़े-तिरछे खड़े कर जाम लगा दिया। सीओ सिटी ने एआरएम के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
औरैया से दिल्ली जाने के लिए एक रोडवजे बस स्टैंड में एआरएम हरिश्चंद्र वर्मा के पुत्र बैठने गया। बस पूरी भरे होने के कारण उसने परिचालक से सीट दिलाए जाने की बात कही। परिचालक पीयूष तिवारी ने गाड़ी भरी होने की बात कही। इस पर परिचालक और एआरएम के पुत्र के बीच बहस होने लगी। बहस होते देख चालक अतुल दुबे भी आ गया। गुस्से में आए एआरएम के पुत्र ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब चालक ने गालियाें का विरोध करने पर चालक व परिचालक की एआरएम के पुत्र मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
मारपीट करने के बाद एआरएम का पुत्र मौके से फरार हो गया। मारपीट की सूचना जैसे ही अन्य रोडवेज कर्मचारियों को लगी तो कर्मचारियों ने यमुना रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जाम लगने की सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी भाष्कर वर्मा ने रोडवेज कर्मचारियों को समझा-बुझाया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है। आश्वासन के बाद रोडवेज कर्मचारियों ने जाम खोल दिया। चालक, परिचालक ने कोतवाली में तहरीर दी है। चालक-परिचालक ने एआरएम के पुत्र पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया है।
उधर, एआरएम हरिशचंद्र वर्मा ने बताया कि उसका पुत्र परिचालक की सीट पर बैठ गया इसी बात पर विवाद हुआ। जिस पर इन लोगों ने उसके बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया है। चालक परिचालक मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। कोतवाली में दोनों पक्ष एक दूसरे खिलाफ तहरीर दे रहे हैं। सीओ ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed