{"_id":"574f2f024f1c1b6a79108ef8","slug":"fake-wine-syndicate-nabbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली शराब बनाने वाले गिरोह का सरगना दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली शराब बनाने वाले गिरोह का सरगना दबोचा
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Thu, 02 Jun 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
;पकड़े गए चोर
- फोटो : अमर उजाला
डांड़ी गांव में केमिकल युक्त जहरीली शराब बनाने वाले गिरोेह के सरगना को थाना पुलिस ने बुधवार को दबोच लिया। गेल कंप्रेशर के पास वह मारुति वैन से भागने की फिराक में खड़ा था। मंगलवार को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया था।
पीपरपुर थाना फफूंद के मूल निवासी और हाल मुकाम अशोक नगर इटावा निवासी मोहित उर्फ निक्की तिवारी मारुति वैन सहित गेल कंप्रेशर के पास खड़ा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि मंगलवार को जिले के स्वाट टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से क्षेत्र के डांड़ी गांव से केमिकल से नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। झपनी का पुर्वा निवासी पकंज यादव पुत्र ओम प्रकाश यादव एवं चिरौलिया थाना फफूंद निवासी प्रशांत यादव पुत्र महेश यादव को मौके पर केमिकल व पानी मिलाकर जहरीली शराब बनाकर शीशियों में भरते पकडा था। जबकि सरगना भागने में कामयाब रहा था। पुलिस का दावा है कि मोहित ही केमिकल युक्त शराब बनाने का सरगना है।